Breaking News: An early diagnosis and specific treatment is important to prevent the disfiguring scars caused by monkeypox

Health Tips

Gharelu Face Pack in Hindi

gharelu face pack in hindi

आयुर्वेदिक फेस पैक व स्क्रब से बेहतर कुछ और नहीं।कोई भी महंगा रेडीमेड फेस पैक लगाने के बजाय घर में कुछ अनोखे और खास फेस पैक व स्क्रब तैयार कीजिए। 1 महीने तक इनका प्रयोग करना शुरू करें, तो चेहरे को कांतिमय बनाने में मदद मिलेगी।

नायाब पैक व स्क्रब की रेसिपीज:-
1. तैलीय त्वचा के लिए पैक
सामग्री :
2 बडे चम्मच मुलतानी मिट्टी,
1 बडा चम्मच पोदीना पाउडर और 1/2 बडा चम्मच मेथीदाना पाउडर।

विघि : सारी सामग्री को गुलाबजल या ताजे गुलाब क पेस्ट में मिला कर चेहरे पर 10 मिनट तक लगा कर रखें। ठंडे पानी से चेहरा घो लें। यह बढिया एस्ट्रिजेंट का भी काम करता है और तैलीय त्वचा में कसावट लाता है। इस पैक को आप हफ्ते में 3 दिन लगा सकती है।

2. झुर्रीदार त्वचा के लिए पैक
सामग्री : 2 बडे चम्मच मुलतानी मिट्टी, 1 बडा चम्मच मसूर दान पाउडर, 1 बडा चम्मच पोदीना पाउडर और 1 बडा चम्मच तुलसी पाउडर।

विघि : सारी सामग्री को मिला कर किसी एअरटाइट डिब्बे में रखें। जब भी इस्तेमाल करना हो, तो ताजे फलों के रस या गुनगुने दुघ के साथ मिला कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और सोदे पानी से चेहरा घो लें। इस पैक को आप हफ्ते में 3 दिन लगा सकती हैं। लगातार 3 दिन के बजाय 1-2 दिन के अंतराल में इस पैक का इस्तेमाल करें।

3. मुंहासेयुक्त त्चचा के लिए पैक
सामग्री : 1 बडा चम्मच चंदन पाउडर, 1 बडा चम्मच नीम पाउडर, 1 बडा चम्मच तुलसी पाउडरऔर 1 बडा चम्मच समुद्री झाग।

विघि : सारी सामग्री को अनार के रस या गुलाबजल के साथ मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद ठंडेपानी से घो लें। हफ्ते में 2 बार इस पैक का इस्तेमाल किया जासकता है।

4. शुष्क त्चचा के लिए पैक
सामग्री : 2 बडे चम्मच मसूर दान पाउडर, 1 बडा चम्मच चिरौंजी पाउडर, 3 बडे चम्मच मिल्क पाउडर और चुटकी भर हल्दी पाउडर।

विघि : सारी सामग्री को थोडे से दुघ में मिला कर पेस्ट बनाएं। इस्रे चेहरे पर 10 मिनट तक लगा कर रखें। ठंडे पानी से घो लें। हफ्ते में इस 1-2 दिन के अंतराल मे 3 बार प्रयोग कर सकती हैं।

5. घुप से झुलसी त्वचा के लिए
सामग्री : 2 बडे चम्मच ज्वार का आटा, 1 बडा चम्मच तुलसी पाउडर और 3 बडे चम्मच तरबूज के बीज का पाउडर।

विघि : जब भी जरूरत हो, तो थोडे से दही में सारी सामग्री मिलाएं और चेहरे, गरदन और बांहो पर इस पैक को 20 मिनट तक लगाकर रखें। ठंडे पानी से घो लें। ऎसा दिन में 2 बार करें।

6. आंखों के निचे काले घेरे
सामग्री : 2 बडे चम्मच सूखे लाल गुलाब का पाउडर, 1 बडा चम्मच खीरे के बीज का पाउडर और 1/2 बडा चम्मच मसूर दाल पाउडर।

विघि : सारी सामग्री को चाय के ठंडे पानी के साथ मिला कर 10-15 मिनट तक आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं और ठंडे पानी से घो लें। इसके बाद बादाम के तेल की हल्की माशिल करें।

7. स्पेशल पैक
सामग्री : 1 बडा चम्मच खीरे के बीज का पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बडा चम्मच पोदीना पाउडर, 1 बडा चम्मच तुसली पाउडर, 2 बडे चम्मच मसूर दान का पाउडर, 1/2 बडा चम्मच नीम पाउडर, 1 बडा चम्मच चंदन पाउडर और 1 छोटा चम्मच मुलतानी मिट्टी।

विघि : सारी सामग्री को मिला कर एअरटाइट डिब्बे में रखें। शुष्क त्वचा पर इसे दही के साथ मिला कर इस्तेमाल करें और त्वचा तैलीय हो, तो टमाटर या सेब के पल्प के साथ प्रयोग कर सकती है।

8. ब्लैडहेड रिमुविंग पैक
सामग्री : 1 बडे चम्मच सूजी, 1/4 बडा चम्मच चीनी और 11/4 बडे चम्मच सूखे लाल गुलाब का पाउडर।

विघि : सारी सामग्री को मलाई में मिला कर 15 मिनट तक रखें। उंगलियों की सहायता से इस पेस्ट को चेहरे पर 15मिनट तक घीरे घीरे मलें। गुनगुने पानी से चेहरा घो लें। हफ्ते में 1बार प्रयोग करें।

9. खस स्क्रब
सामग्री बडे चम्मच चावल का पाउडर, 1 बडा चम्मच खसखस का पाउडर और 1 बडा चम्मच मौसमी फल का पल्प।

विघि : सारी सामग्री को मिला कर चेहरे पर 10 मिनट तक उंगलियों की सहायता से स्क्रबिंग करें। ठंडे पानी से चेहराघें। हफ्ते में 1 बार इस स्क्रब का प्रयोग करें। स्क्रबिग के बाद के मुताबिक पैक लगाएं। मुंहासे हो, तो इस स्क्रब का प्रयोग ना करें।

10. चोकर स्क्रब सामग्री :
1 बडा चम्मच चोकर, 1 बडा चम्मच चना दाल पाउडर, 1 बडा चम्मच उडद दाल का पाउडर, 1/2 बडा चम्मचमैदा, 1/2 बडा चम्मच चंदन पाउडर, 1/2 बडा चम्मच तुलसी पाउडरऔर 1/2 बडा चम्मच गि्लसरीन।

विघि : सारी सामग्री को दही के साथ मिला कर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर इस पेस्ट से 10 मिनट तक स्क्रबिंग करें। ठंडे पानी से चेहरा घो लें। सामान्य त्वचावाली युवतियां इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती है। हफ्ते में 1 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।

11. नीम -तुलसी बॉडी स्क्रब सामग्री :
2 बडे चम्मच सूखे नीम के फलों का पाउडर, 1 बडा चम्मच तुलसी के पत्तों का पाउडर पेस्ट, 3 बडे चम्मच जौ आटा, चुटकी भर हल्दी पाउडर व नमक और 2 बडे चम्मच दही और 1 छोटा चम्मच दुघ।

विघि : सारी सामग्री को मिला कर 5 मिनट तक रखे। नहाने से पहले इसे बदन पर लगाएं और 5 मिनट तक लगा रहने दें। पांच मिनटतक घीरे-घीरे स्क्रबिंग करें और नहा कर बॉडी लोशन लगाएं।

12. फू्रट स्क्रब सामग्री :
1 बडा चम्मच सूखे संतरे के छिलकों का पाउडर, 1 बडा चम्मच नीबू के सूखे छिलकों का पाउडर,1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर, 1 छोटा चम्मच जोै का आटा, 1 बडा चम्मच गेहुं का आटा, 1/2 कप कच्चाा दुघ और कुछ बूंदे नीबू का रस।

विघि : सारी सामग्री को दुघ में मिला कर 10 मिनट तक रखे। नहाने से पहले इस बदन पर 10 मिनट तक स्क्रब करने के बाद कुछ बूंदे नीबू का रस मिले पानी से नहा लें।

13. चंदन स्क्रब सामग्री :
2 बडे चम्मच सफेद चंदन पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल चंदन पाउडर, चुटकी भर हल्दी पाउडर, कपूर पाउडर, 2 बडे चम्मच मिल्क पाउडर, 4 बडे चम्मच गाढा दही, 1 छोटा चम्मच सूजी, 2 बडे चम्मच खसखस दरदरी पिसी हुई और कुछ बूंदे गुलाबजल ।

विघि : सारी सामग्री को मिला कर 2 मिनट तक रखें । बदन पर 10 मिनट तक लगा कर रखें। हल्के हाथों से स्क्रब को मलें और ठंडे पानी से थोडा सा गुलाबजल डालकर नहाएं।

14. ऑरेज स्क्रब सामग्री :
2 बडे चम्मच संतरे का जूस, 1 बडे चम्मच सूख संतरे का पाउडर, 1 बडा चम्मच शहद 1-1 बडा चम्मच गुलाबजल व कच्चा दुघ और 1 ताजा संतरे का छिलका।

विघि : ताजे संतरे के छिलकों को पानी में उबालें। पानी ठंडा हो जाए, तो छिलकों को मिला लें और 15 मिनट तक बदन पर स्क्रबिंग करें। नहाने के पानी में संतरे के छिलकेवाले पानी को मिला कर नहाएं।

15. स्ट्रॉबेरी स्क्रब सामग्री:
3 बडी चम्मच स्ट्रॉबेरी, 1बडे टमाटर का पल्प, 3 बडे चम्मच जौ का आटा, 3 बडे चम्मच बादाम का पाउडर, 2 बडे चम्मच दही और 1 छोटा चम्मच शहद।

विघि : टमाटर और स्ट्रॉबेरी अच्छी तरह से मिला लें। बादाम का पाउडर, शहद, दही और जौ का पाउडर डाल कर रखें और 5 मिनट तक स्क्रब कर ठंडे पानी से नहा लें। नहाने के पानी में चंदन के तेल की कुछ बूंदे डाल सकती है।

Related posts
Health Tips

These Simple Diet Tips May Improve Gut Health To Avoid Acidity, Bloating And Constipation

Health Tips

As rains hit, Mumbai witnesses 40 cases of gastro, malaria in first week of July

Health Tips

How hair loss can impact your mental health

Health Tips

Eczema: Natural remedies and treatments that help to improve the condition

Sign up for our Newsletter and
stay informed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.