Breaking News: An early diagnosis and specific treatment is important to prevent the disfiguring scars caused by monkeypox

Herbs

रीठा के लाभ

रीठा

परिचय :

अरीठे के वृक्ष भारतवर्ष में अधिकतर सभी जगह होते हैं। यह वृक्ष बहुत बड़ा होता है, इसके पत्ते गूलर से भी बड़े होते हैं। अरीठे के वृक्ष को साधारण समझना केवल भ्रम है। अरीठे को पीसकर सिर में डाल लेने से साबुन की आवश्यकता ही नहीं रहती है।

रीठा

विभिन्न रोगों में उपयोगी :

1. सांप, सोमल तथा अफीम के विष पर : अरीठा विषनाशक पदार्थ होता है। यदि सांप काट ले, तो अरीठे का पानी आंख में लगाने से विष उतर जाता है। यदि विष बहुत चढ़ गया हो तो अरीठे का पानी पिलाना चाहिए, इससे उल्टी होकर जहर जल्दी उतर जाता है। यह दवा अफीम, सोमल आदि सब चीजों के जहर दूर कर देती है। इसे आंख में काजल के समान लगाने के बाद अरीठे के पत्तों का रस भी शरीर पर मलना चाहिए। जहर उतर जाने पर आंखों में जलन होने लगती है और आंखें सुर्ख हो जाती हैं। आंखों में ठंडक लाने और सुर्खी को भगाने के लिए 2-4 दिन तक मक्खन अथवा ताजे घी को आंखों में आंजना (काजल के समान लगाना) चाहिए। किसी भी रोग को दूर करने के लिए यदि अरीठा आंख में आंजना पड़े, तो तुरन्त घी या मक्खन अवश्य लगा देना चाहिए, नहीं तो जलन होने लगती है।

2. बिच्छू के विष पर : एक अरीठे के छिलके के चूर्ण को गुड़ में मिलाकर उसकी 3 गोलियां बनाएं। उनमें से 1 गोली खाकर थोड़ा ठंडा जल पियें, थोड़ी देर बाद दूसरी गोली खाकर गर्म पानी पिएं। इसके बाद थोड़ी देर में तीसरी गोली खाएं और ऊपर से ठंडा जल पी लें। इस औषधि से विष शीघ्र उतर जाता है। यदि किसी को तम्बाकू पीने की आदत हो, तो तम्बाकू की जगह अरीठा चिलम में रखकर धूम्रपान करें। इससे भी बिच्छू का जहर उतर जाता है।

3. छाती में कफ जमा होना :

  • अरीठे की छाल के बारीक चूर्ण को सेवन करने से कफ पतला होकर तुरन्त निकल जाता है।
  • अरीठे का पानी पिलाना चाहिए और इसका फेन पेट पर मलना चाहिए।

4. सिर में दर्द : लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग अरीठे की गिरी सुंघाने से तेज सिर का दर्द भी ठीक हो जाता है।

5. मस्तिष्क के रोग : अरीठे के पत्तों के रस में कालीमिर्च को घिसकर नाक में डालना चाहिए। इससे सिर में दर्द, आधे सिर में दर्द यानी माइग्रेन आदि सभी प्रकार के मस्तिष्क रोग नष्ट हो जाते हैं।

6. प्रसूता स्त्रियों या गर्भवती स्त्रियों के विभिन्न विकार : गर्भवती महिला या जिसकी डिलीवरी हो चुकी हो उसका सिर भारी होकर घूमने लगता है, आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है और दांत चिपक जाते हैं, उसे समझ लेना चाहिए कि उसे अनन्तवात या नन्दवायु-रोग हो गया है। उसकी आंख में अरीठे के फेन का अंजन करना चाहिए और 2-3 दिन तक घी अथवा मक्खन आंखों में लगाना चाहिए।

7. गर्मी से उत्पन्न रोग : अरीठे का फेन दिन में 2-3 बार लगाकर मलना चाहिए। इसके बाद गर्म पानी से धो लेना चाहिए।

8. दस्त और उल्टी बंद करने के लिए : अरीठे को मसलने से जो फेन निकले, उसे पेट तथा पैरों पर मलें और उसका सेवन करें। इससे दस्त के साथ-साथ उल्टी होना बंद हो जाती है।

9. धूप में नंगे पैर घूमने से उत्पन्न हुई जलन : अरीठे के फेन को पैर पर मलने से ठंडक मिलती है।

10. नहारू (गंदा पानी पीने) पर होने वाला रोग : अरीठे के बीजों की गिरी को हींग के साथ कूटकर गर्म करके बांधना चाहिए।

11. अपस्मार (मिर्गी) :

  • अरीठे को पीस-छानकर रख लें, इसे रोजाना सूंघने से मिरगी का रोग खत्म हो जाता है।
  • अरीठे की बीज रोगी के मुंह में रख देने से मिरगी के कारण होने वाली बेहोशी दूर हो जाती है।
  • अरीठे के चूर्ण को कपड़े से छानकर मिरगी के रोगी को सुंघाने से मिरगी रोग खत्म हो जाता है।
  • नींबू के रस में अरीठे को घिसकर उसको नाक में टपकाने से मिर्गी के दौरे समाप्त हो जाते हैं।

12. शरीर में रक्तगुल्म (खून की गांठे) बनने पर : अरीठे के पानी में कड़वी वृन्दावनी की जड़ को घिसकर पीने से रक्तगुल्म ठीक हो जाता है।

13. आंखों में कीचड़ : अरीठे का फेन निकालकर दोनों आंखों में अंजन करना चाहिए। इससे लाभ होता दिखलाई दे तो 3 दिन तक आंखों में मक्खन लगाना चाहिए।

Related posts
Herbs

The Pahadi Story Expands Product Portfolio, Launches Himalayan Herb Salts

Health TipsHerbs

महिला के लिए वरदान है ये बूटी

Herbs

बबूल के 10 अचूक उपाय

Herbs

नीम का तेल (निंब टेल) उपयोग लाभ और साइड इफेक्ट्स

Sign up for our Newsletter and
stay informed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.